MP news: मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2024 " 10:29 पूर्वाह्न"

धार। रैन बसेरा में ठंड से बचने के लिए किसी तरह की उचित व्यवस्था नहीं करने पर CMO को निलंबित कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के जरिए अधिकारी पर कार्रवाई की जानकारी दी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपों में कहा गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ने शीत ऋतु को देखते हुए विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर के रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ। आरोपों में कहा गया है कि संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं किया जा रहा था। इन कारणों से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। निलंबन अवधि में संतोष चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा।

Ad

आयुक्त नगरीय विकास ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दें।

 806 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *