Ratlam:सैलाना के महाराजा इंद्रजीत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मिली क्लीन चिट
Last Updated: फ़रवरी 25, 2024 " 08:58 अपराह्न"
Ratlam:सैलाना के महाराजा इंद्रजीत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मिली क्लीन चिट
रतलाम/सैलाना। मप्र में नर्सिंग संस्थाओं की जांच के लिए न्यायालय में चल रहे प्रकरण में उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 13 फरवरी को क्लीनचिट मिलने के बाद जिन नर्सिंग संस्थाओं में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है, उनकी सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में रतलाम जिले के नर्सिंग कालेज भी शामिल हैं। सूची में 105 वें नंबर पर सैलाना के महाराजा इंद्रजीत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग का नाम भी उल्लेखित है ।
संस्था संचालक ने प्रैस नोट जारी कर जानकारी दी है कि मप्र में संचालित नर्सिंग संस्थाओं में 169 नर्सिंग संस्थाओं को सीबीआइ जांच में उपयुक्त पाया गया है एवं नर्सिंग के सभी आवश्यक नियम अनुसार इन संस्थाओं में उपलब्धता के आधार पर इन्हें क्लीनचिट प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय ने आदेश में कहा है कि उपर्युक्त कालेजों के छात्रों को और अधिक नुकसान नहीं होना चाहिए, क्योंकि विगत दो वर्षों से नर्सिंग की परीक्षाएं नहीं होने से इनका बहुत अधिक नुकसान हो चुका है, जबकि उनकी कोई गलती नहीं है और उनके कालेज नियमों को पूरा कर रहे हैं। साथ ही यह कहा गया हे की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके परिणाम अतिशीघ्र घोषित किए जाए एवं जिनकी परीक्षाएं नहीं हुई हैं उनकी एवं आगामी वर्षों की परीक्षाएं करवाई जाए। उच्च न्यायालय जबलपुर के इस आदेश से मप्र के कई नर्सिंग विद्यार्थियों को राहत मिली है।जिसमे उक्त नर्सिंग कालेज के छात्र छात्र भी शामिल है।