MP news: रामचरितमानस में बड़वानी से कर सकते हैं डिप्लोमा कोर्स मानस में समाहित विज्ञान को समझने का मौका

  
Last Updated:  मार्च 10, 2024 " 07:51 अपराह्न"

MP news: रामचरितमानस में बड़वानी से कर सकते हैं डिप्लोमा कोर्स मानस में समाहित विज्ञान को समझने का मौका

बड़वानी। प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किये जा रहे शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को भारत के बहुमूल्य साहित्य से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया एवं वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि इसी श्रृंखला में विद्यार्थियों को बताया गया कि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा सृजित रामचरितमानस का वे वैज्ञानिक दृष्टि से अध्ययन करके परीक्षा भी दे सकते हैं और डिप्लोमा भी प्राप्त कर सकते हैं।

वस्तुतः भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा रामचरितमानस पर आधारित एक डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ किया है। इस डिप्लोमा का विषय है- रामचरितमानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा। यह आपको रामचरितमानस में सम्मिलित भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान को समझने का अवसर देगा। प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा ने कहा कि भोज वि.वि. से करवाये जा रहे कोर्सेस की सम्पूर्ण भारत में मान्यता है। इन कोर्सेस के द्वारा योग्यता एवं रोजगारपरकता बढ़ाई जा सकती है। भोज विवि के क्षेत्रीय निर्देशक डॉ. एम. एस. मोरे ने बताया कि यह डिप्लोमा कोर्स बड़वानी में रहकर किया जा सकता है। परीक्षा का केन्द्र एसबीएन पीजी कॉलेज बड़वानी रहेगा। यह है एक वर्षीय डिप्लोमा डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि यह यूजी डिप्लोमा है, अतः इसमें किसी भी संकाय में स्नातक उत्तीर्ण कोई भी व्यक्ति प्रवेश ले सकता है। इसका कुल शुल्क तीन हजार रुपये है। यह एक वर्षीय कोर्स है। इसमें लिखित परीक्षा, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट होते हैं। चार प्रश्नपत्र हैं, इनके नाम इस प्रकार हैं- पर्यावरण विज्ञान से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक परिवर्तन, भौतिक विज्ञान से सामाजिक समरसता एवं विकास, रसायन विज्ञान से वैश्विक बंधुत्व एवं सामाजिक प्रगति तथा जीव विज्ञान से एकात्मभाव विकास एवं सामाजिक उन्नयन। इस संबंध में में मार्गदर्शन के लिए एसबीएन पीजी कॉलेज में उपलब्ध भोज विवि के पीजी कॉलेज, बड़वानी के परिसर में स्थित स्टडी सेंटर उप क्षेत्रीय निदेशक तानीलाल ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अभय वर्मा, सहायक कार्यालय प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा, कम्यूटर ऑपरेटर कमलेश गुप्ता एवं कार्यालय सहायक वेस्ता चौहान से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए कॅरियर सेल में भी आप आ सकते हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 446 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *