“जल गंगा संवर्धन” अभियान तहत तालाब, झील, कुंए, बावड़ी का किया जा रहा है गहरीकरण

  
Last Updated:  जून 7, 2024 " 04:39 अपराह्न"

मंदसौर। प्रदेश सहित जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान (JalGangaSamvardhanAbhiyan) 16 जून तक चलाया जा रहा है। “जल गंगा संवर्धन” के तहत ग्राम पंचायत अरनिया जटिया में तालाब का गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण जिले में अभियान शुरू किया गया है।
जिले में जल संवर्धन और संरक्षण के लिये आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। ‘’जल गंगा संवर्धन” अभियान में जिले के नागरिकगणों से भी आगे बढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्‍डों में तालाब, बावड़ी गहरीकरण, नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 672 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *