Ratlam:शहर को जलापूर्ति के लिए धोलावाड़ डेम के अतिरिक्त वैकल्पिक जल स्रोत के लिए कार्य योजना बनाई जाए, कलेक्टर ने बैठक में दिया निर्देश

  
Last Updated:  जुलाई 15, 2024 " 08:41 अपराह्न"

कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में दिया निर्देश

रतलाम। शहर में जलापूर्ति की समीक्षा कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने धोलावाड़ डेम में उपलब्ध जलमात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि धोलावाड़ के अतिरिक्त भी रतलाम शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोत की व्यवस्था होनी चाहिए जिसके लिए नगर निगम तथा शहरी विकास अभिकरण संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यांत्रिक एन.के देव उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में धोलावाड़ डेम में 383.25 मी. जल मात्रा उपलब्ध है जो गत वर्ष की तुलना में 2 मी. कम है। धोलावाड डेम पर वर्तमान में शहर के लिए तीन माह का पानी उपलब्ध है। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में प्रतिदिन धोलावाड़ डेम से 34 मिलियन लीटर प्रतिदिन जलापूर्ति की जा रही है।

बैठक में शहर के लिए वैकल्पिक पेयजल स्रोत कार्य योजना के तहत कनेरी डेम से पानी लाने की संभावना पर विचार किया गया जिसके बारे में बताया गया कि वर्तमान में कनेरी डैम में 10 एमसीएम पानी उपलब्ध है, इसमें से 8 एमसीएम पानी उद्योगों के लिए रिजर्व है। कनेरी डैम के अलावा अन्य वैकल्पिक स्रोत भी हो सकते हैं जिन पर विचार किया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा गंभीरता से कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए गए।

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *