Ratlam: धामनोद में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल एक ही रात में एक साथ चोरी

  
Last Updated:  अगस्त 11, 2024 " 11:12 पूर्वाह्न"

रतलाम। पुलिस की रात्रि गस्त के बावजूद अज्ञात चोरों ने एक ही रात में एक ही स्थान से दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

मिली जानकारी अनुसार धामनोद में आंतरिक मार्ग वार्ड नंबर 12 में शनिवार- रविवार की रात्रि में गणेश पाटीदार के घर के बाहर खड़ी अपनी एवं अपने परिचित की मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चोरी कर गए।
धामनोद में रतलाम- सैलाना आंतरिक मार्ग वार्ड नं 12 में स्थित गणेश पाटीदार के नवीन भवन पर शनिवार को गृह प्रवेश आदि कार्यक्रम किया जा रहा था।
रात्रि को दोपहिया वाहन घर के बाहर रखें थें। जब सुबह घर के सदस्य उठें तो गणेश पाटीदार एवं एक अन्य परिचित का दोपहिया वाहन क्रमांक MP 43. ZE 7350 ओर MP 43. EL 2745 हिरो स्पलेंडर वाहन घर के बाहर नहीं मिले जिस पर आस पास दोनों मोटरसाइकिल की खोजबीन की जब दोनों मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस चौकी धामनोद पर वारदात की जानकारी दे कर रिपोर्ट करवाई जा रही है।

चोरी गया दो पहिया वाहन

बता दें कि पिछले कुछ समय से धामनोद नगर में वाहन चोरी पर अंकुश लगा हुआ था, पूर्व में लगातार हो रही वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत ने नगर के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं सुरक्षा समिति की बैठकें लेकर चोरी की वारदातें रोकने पर सुझाव लिए थें। नागरिकों से अपने वाहन अपने घर के अंदर एवं अपनी सुरक्षा में रखने की अपिल भी की थी।
तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व्यापारियों से नगर में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी अपिल करीगई थी।
वहीं सुरक्षा समिति बनाकर पुलिस के साथ सुरक्षा समिति के सदस्यों से रात्रि में नियमित गस्त बढाई गई थी।
लेकिन इसके बावजूद नगर में रात में एक घर के बाहर रखीं दो मोटरसाइकिल एक ही रात में चोरी हो गई।

Ad

 1,585 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *