Ratlam:चोरी गये माल मश्रुका की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपीयो को पकडने मे सफलता

  
Last Updated:  सितम्बर 21, 2024 " 04:49 अपराह्न"

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्ग दर्शन में थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वी.डी,जोशी के नेतृत्व मे थाना औघोगिक क्षैत्र पर गठित टीम द्वारा चोरी गये माल मश्रुका की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपीयो को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।

(1) दिनांक 01.09.2024 के 19.00 बजे से दिनांक 07.09.24 के प्रातः 07.30 बजे के बीच यात्री प्रतिक्षालय के पास सेजावता फंटा फरियादी की घुमटी रतलाम मे चोरी होने पर दिनांक 07.09.2024 को फरियादी तेजालाल पिता मोहनलाल मालवीय सौलंकी जाति माली उम्र 50 साल निवासी ग्राम सेजावता की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 629/2024 धारा 305(ए),331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा अवैध क्रियाकलाप मे लिप्त,असामाजिक तत्वो, नकबजनी ,अवैध शराब की ब्रिकी व परिवहन,अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु हेतु श्रीमान द्वारा आदेशित करने पर श्रीमान के आदेश के पालन मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा थाना सर्कल मे नियमित भ्रमण कर सर्कल मे घुमने वाले संदेहियो,असामाजिक तत्वो,गुंडा,निगरानी बदमाशो एवं अवैध शराब की ब्रिकी/ परिवहन एवं अवैध हथियार रखने वाले आरोपीयो की नियमित पतारासी की जा रही है। तथा चोरी,नकबजनी मे अज्ञात आरोपीयो की पतारासी हेतु नियमित थाना सर्कल मे भ्रमण कर सम्भावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज चेक, संदेहियो से पुछताछ की जा रही है तथा लगातार मुखबिरो से सम्पर्क कर चोरी के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है । उसी कडी मे पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर संदेही शैतान उर्फ दिनेश पिता भारजी डाबी उम्र 24 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम को अभिरक्षा मे लेकर गहनता से पुछताछ करने पर शैतान उर्फ दिनेश द्वारा अपने साथी राकेश पिता नानुराम भगोरा निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम, राजु पिता लक्ष्मणजी गणावा जाति भील निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम,अनिल कतिजा व राहुल के साथ मिलकर सभी ने चोरी करना स्विकार किया जिस पर आरोपी शैतान उर्फ दिनेश पिता भारजी डाबी उम्र 24 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम ,राकेश पिता नानुराम भगोरा उम्र. 34 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम, राजु पिता लक्ष्मणजी गणावा जाति भील उम्र.38 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपीयो से चोरी गया माल मश्रुका बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय रतलाम समक्ष पेश किया गया । फरार आरोपीयो की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपीगण –
1.राकेश पिता नानुराम भगोरा उम्र. 34 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम
2.राजु पिता लक्ष्मणजी गणावा जाति भील उम्र.38 साल निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम

फरार आरोपीगण
01-अनिल कतिजा पिता कांतु निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम
02-राहुल डाबी पिता भारजी निवासी बापुनगर सेजावता रतलाम

जप्त मश्रुका –
01- चाय बनाने का डबल बर्नर वाला भट्टा,गेस का सिंगल चुल्हा स्टील का,चाय बनाने के चार तपेले स्टील के,चाय की केतली एक,स्टोव,दो चम्मच,दो स्टील के डब्बे,एक लोटा,एक गिलास,एक जारा,एक तोल कांटा किमती करीबन 30000/- रुपये

महत्वपूर्ण भूमिका- उक्त आरोपी को पकडने मे थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी उनि. वी.डी.जोशी ,कार्य.प्रआर 643 संजय राठोर,प्रआर 458 रितेश पाटीदार,आर 189 विजय वसुनिया,आर 477 इमरान खान,आर 161 अर्जुन खिंची,आर 310 कारुलाल, आर. 1115 बबलु मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।

 593 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *