पहले आओ पहले पाओ अंतर्गत आई.टी.आई. में ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ

  
Last Updated:  अक्टूबर 19, 2024 " 06:57 अपराह्न"

पहले आओ पहले पाओ अंतर्गत आई.टी.आई. में ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ

Ratlam: आई. टी. आई. में संचालित पाठ्यक्रमों में पहले आओ पहले पाओ राउण्ड अंतर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन www.dsd.mp.gov.in पर 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किये जा सकते है। इस राउण्ड मे मध्यप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य के बाहर के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक आई. टी. आई. में रिक्त स्थानों के विरूद्ध पंजीयन एवं पंजीयन में त्रुटि सुधार कर सकते है एवं इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं उसमे सुधार करवा सकते है। ऑनलाईन आवेदन, प्रवेश विवरणिका, प्रवेश चक्र एवं अन्य समस्त जानकारी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा आनलाईन सहायता केन्द्रों से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से या अपने नजदीकी शासकीय आई. टी. आई. में आकर प्राप्त की जा सकती है।

 516 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *