Indore: जहां आतिशबाजी को लेकर हुआ विवाद, वहां पहुंचे एडिशनल कमिश्रर अमित सिंह, बच्चे से कहा- जलाओ पटाखे-
Last Updated: नवम्बर 2, 2024 " 06:11 अपराह्न"
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (indore) में शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ छत्रीपुरा इलाके में बच्ची फटाखा फोड़ रही थे इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेकाबू भीड़ ने पथरबाजी शुरू कर दी।
गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया पूरे इलाके में तनाव फैल गया, प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में जमकर तोड़भोड़ की, अब इसी इलाके से एक अलग तस्वीर निकलकर सामने आ रही है, दरअसल, जिस जगह पर आतिशबाजी को लेकर विवाद हुआ उस जगह एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह (amit singh) अपनी टीम के साथ पहुंचे।
इसके बाद एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने छोटे बच्चों को कहा- बेटा, जलाओ पटाखे, एडिशनल कमिश्नर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे, फिलहाल इलाके में माहौल शांत है, पुलिस भी लगातार लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही है।
परिवार ने लगाया आरोप
बच्ची के परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने छोटी से बात को लेकर विवाद किया था, इतना ही नहीं उन्होंने जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश भी की थी, इस दौरान घर में मौजूद एक गर्भवती महिला से अभद्रता की गई फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, प्रदर्शन में कई लोगों को गंभीर चोट आई है।
बताया जा रहा है कि विवाद जिस जगह हुई वहां से छत्रीपुरा थाना महज 150 मीटर दूर है, जब विवाद होने लगा तो पुलिस थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंच गई थी, हालांकि तब तक भीड़ बेकाबू होने लगी थी, छत्रीपुरा थाने की पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने दूसरे थाने से जवानों को मौके पर बुलाया. जब स्थिति और बिगड़ने लगी तो आसपास के 4 थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई थी. हालात इस कदर बेकाबू हो गए थे कि लोग पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे थे, डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जवान इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।