स्व. श्री गेहलोत की जन्म जयंती और दीपावली मिलन समारोह पर MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी 12 नवंबर को सैलाना में..

  
Last Updated:  नवम्बर 11, 2024 " 08:18 अपराह्न"

स्वं श्री प्रभुलाल गेहलोत की जन्म जयंती और दीपावली मिलन समारोह पर MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी 12 नवंबर को सैलाना में-

सुनिलसिंह परिहार .रतलाम/ सैलाना। देश- प्रदेश में अपनी स्वच्छ और बेदाग आम जनता की राजनीति करने वाले और मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व श्री प्रभुदयाल गेहलोत की जन्मजयंती कार्यक्रम में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार दिनांक 12 नवंबर 2024 को शामिल होंगे l
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रेरणास्त्रोत पूर्व मंत्री स्व. श्री प्रभुदयाल जी गेहलोत जो कि मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध है। जिनका अपना पूरा जीवन आम जनता के उत्थान के लिए समर्पित रहा,और सैलाना क्षेत्र की जनता से उनका लगाव आत्मीयता वाला रहा उनकी राजनीति के उनके राजनीतिक, विरोधी भी कायल थे। ऐसे महापुरुष की जन्म जयंती कार्यक्रम दिनांक 12 नवंबर मंगलवार को श्रद्धांजली देने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 12 नवंबर को सैलाना में उपस्थित रहेंगे।

ad

नप सैलाना अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मालवा के गांधी स्व श्री गेहलोत जी की जन्म जयंती कार्यक्रम पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना विधानसभा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और पार्टी के कार्यकताओं ,से मिलेंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेस के कार्यकताओं ,आम लोगों से शामिल शामिल होने की अपील की है।

 751 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *