रतलाम/विधायक के काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मारने के मामले में FIR दर्ज

  
Last Updated:  मई 13, 2026 " 01:20 पूर्वाह्न"

Ratlam : विधायक के काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मारने के मामले में FIR दर्ज

रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा में विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) के काफिले में शामिल एक वाहन को लापरवाही पूर्वक टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी चालक और वाहन में सवार अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रार्थी नागेश्वर के अनुसार, दिनांक 12 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे वे अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक MP 43 C 8071 से विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अडवानिया से कोटड़ा होते हुए सैलाना जा रहे थे। उनके साथ वाहन में राकेश मईड़ा निवासी अडवानिया भी थे।

रास्ते में कोटड़ा गांव के पास पीछे से आ रही बिना नंबर प्लेट की काले काँच वाली बोलेरो ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन का चालक कमल निनामा निवासी भल्ला का माल तथा वाहन में सवार मथन, कोशल निवासी इसरथुनी मौके से फरार हो गए।

शिकायत के अनुसार, इस घटना के दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार भी अपने वाहन से पीछे आ रहे थे। उन्होंने प्रार्थी को साथ चलने को कहा। बाद में बागरियों की खेड़ी रास्ते होते हुए सैलाना में बोदिना बायपास पर उक्त टक्कर मारने वाले वाहन को रोका गया।

वाहन की पहचान:
रोके गए वाहन की नेम प्लेट वाहन के अंदर रखी हुई मिली, जिसका नंबर GJ 22 U 3145 है। प्रार्थी का आरोप है कि उनकी गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया गया।

थाना सैलाना द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच का जिम्मा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह सक्तावत को सौंपा गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी चालक कमल निनामा व सवार मथन कोशल की तलाश की जा रही है। वाहन क्रमांक GJ 22 U 3145 को जप्त करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

 185 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *