Ratlam:पंचेड़ में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को चालीस हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Last Updated: दिसम्बर 5, 2024 " 01:38 अपराह्न"
यह रिश्वत आवेदक की भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज मैं मांगी थी।
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में ग्राम पंचेड़ में लोकायुक्त की टीम ने आज एक राजस्व को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में,अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डी एस पी सुनील तलान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने आज दिनांक 5/12/2024 को आवेदक गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड से चालीस हजार रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ धरा है। यह रिश्वत आवेदक की भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज मैं मांगी थी। रिश्वत की राशि पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने आज प्राप्त की। कुल 50,000/- रूपये रिश्वत मांगी गई थी, जो आज 40,000- रूपये देना तय हुआ, बाक़ी 10000/- रूपये बाद में देना तय हुआ था। पटवारी ने जैसे ही 40,000/- रूपये आवेदक से लिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। लोकायुक्त की ट्रेप टीम में प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रैप कार्य में भाग लिया।