Rajasthan में 29 जनवरी को किसान महापंचायत ने गांव बंद का ऐलान किया

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2025 " 10:43 पूर्वाह्न"

Rajasthan News: देशभर में बीते कुछ सालों से किसान आंदोलन काफी सक्रिय रहा है। पहले तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर एक साल तक किसान डेट रहे। किसानों के विरोध के बाद केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेना पड़ा था।

पिछले साल भी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली की सीमा में दाखिल होने का प्रयास किया, हालांकि, सख्ती के चलते वह दिल्ली में दाखिल नहीं हो सके, किसान काफी समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। एमएसपी पर कानून की मांग कई राज्यों के किसानों की रही, अब MSP पर कानून बनाने की मांग को लेकर राजस्थान में किसान महापंचायत ने गांव बंद का ऐलान किया है।

किसान महापंचायत के मुताबिक, 29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन किया जाएगा, इस दौरान गांव का कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जाएगा न ही वह रेलगाड़ी, बस या किसी वाहन का इस्तेमाल करेगा, हालांकि, आपातकालीन स्थिति में गांव बंद लागू नहीं होगा, मतलब आपातकालीन स्थिति में गांव के लोग आ जा सकेंगे, किसान पंचायत की ओर से कहा गया कि गांव का उत्पाद गांव में ही रहेगा, कोई बाहर बेचने नहीं जाएगा, अगर कोई गांव में आकर माल को खरीदना चाहेगा, तो गांव में ही लोग उसे बेच सकेंगे।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि गांव बंद आंदोलन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर है. 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन किया जाने वाला है. गांव बंद राजस्थान के लिए पहला प्रयोग है. यह ब्रह्मास्त्र कभी विफल नहीं हो सकता है. इसके लिए हम हर घर से संकल्प भराना हमने शुरू किया है. इसमें कोई भी गांव से बाहर नहीं जाएगा.

गांव का माल गांव में ही रहेगा, अन्य जगहों पर कोई भी लेकर नहीं जाएगा और विक्रय नहीं करेगा. अगर किसी को खरीदना है तो वह गांव में आकर खरीद सकता है. इस कॉन्सेप्ट को नाम दिया गया है कमाई के साथ लड़ाई. गांव में वाहन भी चलेंगे और दुकानें भी खुली रहेगी, लेकिन गांव के लोग इनका उपयोग नहीं करेंगे. यह आंदोलन 45537 गांव में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. लोगों को जोड़ा जाएगा।

 527 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *