MP PCS Result 2022 Toppers List: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, टॉप 10 में 6 लड़कियां-

  
Last Updated:  जनवरी 19, 2025 " 02:47 अपराह्न"

MP PCS Result 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम शनिवार (18 जनवरी) शाम को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया।

वहीं टॉप 10 में छह लड़कियां शामिल रहीं। इस परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए थे। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https:// mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

दीपिका का डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन

मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने 1575 में से कुल 902.75 अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक मिले हैं। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित किया गया।

राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। दीपिका जामगोद गांव की निवासी हैं और उनके पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ में सचिव हैं। फिलहाल दीपिका इंदौर में रह रही हैं। उन्होंने अपनी बीएससी की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज से और एमए की पढ़ाई जीएसीसी कॉलेज से पूरी की है। 2019 से लगातार प्रयास कर रहीं दीपिका ने इस बार सफलता हासिल कर प्रदेश के लिए मिसाल कायम की है।

456 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

आयोग के ओएसडी डॉ.आर.पंचभाई ने बताया कि, इस परीक्षा में कुल 456 पदों के लिए भर्ती की गई थी। आयोग ने 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूले के तहत 394 कैंडिडेट्स का चयन किया है। इसमें 52 सीटें 13 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं और 404 सीटें 87 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं, जिनमें से 10 सीटें खाली रह गई हैं। शेष 13 प्रतिशत पदों पर चयन सूची की घोषणा अभी नहीं हुई है, क्योंकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है।

यहां देखें टॉपर्स लिस्ट-

1.दीपिका पाटीदार
1.आदित्य नारायण तिवारी
3.सुरभि जैन
4.महिमा चौधरी
5.धर्मप्रकाश मिश्रा
6.शानू चौधरी
7.स्वाति सिंह
8.उमेश अवस्थी
9.कविता देवी यादव
10.प्रत्युष श्रीवास्तव

 645 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *