Ratlam: भाजयुमो ने महाकुम्भ पर अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका

  
Last Updated:  जनवरी 28, 2025 " 09:10 अपराह्न"

रतलाम। सनातन संस्कृति और करोडो हिन्दुओं की आस्था के प्रति महाकुम्भ के संदर्भ के अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का देश भर मे विरोध हो रहा है। रतलाम मे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आव्हान् पर डालुमोदी चौराहा पर खडगे का पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जौरदार नारेबाजी भी की गई।


विरोध प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे हुआ। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण  कुमार सोनी, अनुज शर्मा , विवेक शर्मा ,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत , आयुश पंडियार , राहुल जाधव, रविन्द्र पाटीदार, संजय जाट, सत्यजीत सिंह राजावत, संजय पांचाल, शुभम चौहान, राहुल राका , जयेष जाजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवडा, प्रतिक विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।

Ad

 474 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *