Ratlam: पुलिस द्वारा 500 पेटी अवैध शराब जप्त कि गई

  
Last Updated:  जून 21, 2025 " 08:00 अपराह्न"

Ratlam: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20.06.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेई द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर की दी गई सूचना पर जावरा उज्जैन रोड पर 8 लेन दिल्ली मुंबई हाइवे के पास से ट्रक कंटेनर नंबर MH 14 JL 9333 से 500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 43 लाख 20 हजार रुपए की आरोपी चालक कालूराम पिता मालाराम गोदारा उम्र 37 साल निवासी बेहल भिवानी हरियाणा से जप्त की गईं आरोपी शराब का कंटेनर चंडीगढ से बड़ोदा गुजरात लेकर जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना औधोगिक क्षत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 387/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम का विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. कालुराम पिता मालाराम गोदारा जाति गोधरिया उम्र 37 साल निवासी ग्राम बहल तहसील लोहारू थाना बहल जिला भिवानी हरियाणा

जप्त मश्रुका –. 1. 200 पेटी बडवाइजर बियर शराब 2. 100 पेटी रायल चैलेंज शराब , 3. 100 मैकडावेल शराब, 4. 100 पेटी रायल स्टेज शराब , 5. एक कण्टेनर

सरहानीय भूमिका- उनि वी डी जोशी (थाना प्रभारी औ क्षेत्र जावरा), ट्रफिक सूबेदार उनि सोनू वाजपेयी, सउनि प्रदीप सिंह तोमर, सउनि समरथ वर्मा व आर. 552 कन्हैया आर. 123 मनीष पाटीदार आर. 517 दीपराजसिंह व आर. 129 अभिजीतसिं तोमर व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 548 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *