Ratlam: मिलावट के विरुद्ध करवाई में आलोट स्थित दो दुकानों पर लाइसेंस नहीं पाए जाने पर कार्यवाही

  
Last Updated:  सितम्बर 13, 2025 " 07:24 अपराह्न"

मिलावट के विरुद्ध करवाई में आलोट स्थित दो दुकानों पर लाइसेंस नहीं पाए जाने पर कार्यवाही

Ratlam: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं ओषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध करवाई लगातार जारी है। शनिवार को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा आलोट क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए ग्राम दुधिया में स्थित महाकाल मावा भट्टी से मावा के नमूने लिए गए।शंकरजी रोड़ आलोट स्थित धानगढ़ किराना से पोहा, तुवर दाल,चावल एवं पोरवाल किराना से डबल गुलाब चायपत्ती के नमूने लिए गए। इन दोनों ही किराना दुकानों के लाइसेंस नहीं पाए जाने पर बिना लाइसेंस का प्रकरण तैयार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा । लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 680 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *