रॉयल महाविद्यालय में चालू सत्र में एम. फार्मा व‌ बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा रतलाम जिले में पहली बार एम. फार्मा पाठ्यक्रम का अध्यापन होगा

  
Last Updated:  अक्टूबर 3, 2025 " 11:46 अपराह्न"

रॉयल महाविद्यालय में चालू सत्र में एम. फार्मा व‌ बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा, रतलाम जिले में पहली बार एम. फार्मा पाठ्यक्रम का अध्यापन होगा

Ratlam: रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस, सालाखेड़ी ,रतलाम के चेयरमैन प्रमोद गूगिलया ने आज पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चालू सत्र 2025 -26 से उनके फार्मेसी महाविद्यालय में एम .फार्मा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके संचालन के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, तथा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से संबद्धता भी प्रदान की जा चुकी है

श्री गूगालिया ने यह भी बताया कि ,इसी सत्र 2025 -26से उनके नर्सिंग महाविद्यालय में 4 वर्षीय बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, इसके संचालन के लिए मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा नर्सिंग महाविद्यालय को अनुमति प्राप्त हो गई हैं। श्री गूगालिया ने बताया की 65 बीघा क्षेत्रफल में पिछले 29 सालों से उनकी संस्था के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयो में अब इस सत्र से 16 पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा ,जिसमें एम. फार्मा. बी. फार्मा. डी .फार्मा. एम.बी.ए. बी.बी.ए.बी.सीए. ‌बी.एड,डी.एड बीएससी बायोटेक बी एससी माइक्रोबायोलॉजी बी एससी- कंप्यूटर साइंस बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन बी.काम- प्लेन बी.एससी. नर्सिंग. जी.एन.एम व एन.टी.टी आदि प्रमुख है और वर्तमान में इन इन पाठ्यक्रमों में लगभग 25 00 विद्यार्थी अध्यनरत हैं ।पत्रकार वार्ता में मंचासीन डायरेक्टर डॉ उबेद अफजल ने बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए रतलाम से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है संस्था का प्रयास है कि उनका पलायन रोका जाए पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष प्रमोद गूगालिया , डॉ. अफजल के साथ फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉक्टर मनीष सोनी, प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण मंत्री, शिक्षा संकाय की प्राचार्या डॉक्टर आर के अरोरा, वाणिज्य संकाय के प्राचार्य डॉक्टर अमित शर्मा नर्सिंग संकाय के प्राचार्य जगदीश डुके, प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय, लाइफ साइंस के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल केरोल, एवं कंप्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दीपिका कुमावत भी उपस्थित रही

 493 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *