Ratlam: रोजगार शिविर में सुरक्षा सैनिक भर्ती कैम्पों को आयोजन

  
Last Updated:  दिसम्बर 19, 2025 " 05:57 अपराह्न"

रोजगार शिविर में सुरक्षा सैनिक भर्ती कैम्पों को आयोजन

रतलाम (स्पष्ट खबर)। भर्ती अधिकारी रीजनल ट्रेनिंग सेंटर जवासा नीमच  श्री संतोष कुमार ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अन्तर्गत एनडीआरएफ सिविल डिफेन्स भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं जिला प्रशासन से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने हेतु रोजगार शिविरो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी, स्किल, काउन्सिलिंग, इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। शिविर 22 दिसम्बर को जनपद पंचायत बाजना में, 23 दिसम्बर को जनपद पंचायत सैलाना में, 24 दिसंबर को जनपद पंचायत पिपलोदा में, 25 दिसम्बर को शासकीय आई.टी.आई. कॉलेज रतलाम में, 26 दिसम्बर को जनपद पंचायत आलोट में, 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत जावरा में, 29 दिसम्बर को जनपद पंचायत रतलाम में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित किए जाएगें। शिविर में अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10 वीं पास, उम्र 19-40 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. वजन-55 से 90 किलो हो, वे आवेदन कर सकते है। उक्त तिथियों में 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साईज की फोटो, प्रोपेक्टिस फार्म फीस 350/-रूपये चयनित उम्मीद्वारो को ऑनलाईन के माध्यम से देना होगा। इसमें एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी (जैसे-औद्योगिक क्षेत्र, यस बैंक, एसबीआई बैंक , झाँसी का किला, खजुराहो का मन्दिर, अयोध्या रामराजा मन्दिर एवं म.प्र., गुजरात, नोएडा, यू.पी.) में 16,000/- से 22,000/- के वेतन पर रखा जाएगा, जिसमें पी.एफ. पेंशन, मेडिकल, वेतनवृद्धि, प्रमोशन एवं दो बच्चों की आईपीएस स्कूल देहरादून में प्रवेश जैसी सुविधाये हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.ssciiindia.com पर देख सकते है।

 472 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *