मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए

  
Last Updated:  फ़रवरी 25, 2026 " 08:00 अपराह्न"

Ratlam: मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा  द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की  जा रही है। आज पंथपीपलोदा रोड ताल स्थित नाकोड़ा मिल्क प्रोडक्ट से पनीर,सब्जीमंडी स्थित तिरुपति ट्रेडर्स से साबूदाना और बीकानेर स्वीट्स से मिठाई , सोनपपड़ी एवं रसगुल्ले के नमूने एवं गुलबलोद स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर से भैंस के दूध का नमूने लिए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए, जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

 245 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *