कॉल पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, आजमाएं ये 4 तरीके, घर नहीं हुई ड‍िल‍िवरी तो करें शिकायत

  
Last Updated:  मार्च 12, 2026 " 01:22 अपराह्न"

Online LPG Booking: LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच खबरें आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने में समस्या आ रही है, तो आप दूसरे तरीकों से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके 4 अन्य तरीके भी हैं। साथ ही अगर सिलेंडर बुक है लेकिन डिलीवरी नहीं मिल रही, तो आप इसकी शिकायत भी घर बैठे फोन से ही कर सकते हैं।

सिलेंडर बुक करने के चार तरीके-

आमतौर पर लोग सिलेंडर बुकिंग फोन कॉल के जरिए करते हैं। यह बुकिंग का आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका है। हालांकि फिलहाल LPG गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग कॉल पर सिलेंडर बुक (cylinder book) नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरन लोगों को गैस एजेंसी (gas agency) पर कतार लगानी पड़ रही है। हालांकि आप 4 और तरीकों से गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर सकते हैं। इनमें वाट्सएप (WhatsApp) से बुकिंग, मिस्ड कॉल से बुकिंग, SMS के जरिए बुकिंग और मोबाइल ऐप या पोर्टल्स के जरिए बुकिंग का विकल्प शामिल है।

आप WhatsApp से भी सिलेंडर बुकिंग कराने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी (gas company) से उनके WhatsApp पर संपर्क करना होगा।
इसके लिए Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।।
वहीं HP Gas के ग्राहक 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।

आप अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मिस कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कॉल रजिस्टर्ड नंबर से ही करें।

Indane के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल दें।
HP Gas के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें।

आप SMS भेजकर भी सिलेंडर बुक (cylinder book) कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेज सकते हैं। वहीं Bharat Gas के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह SMS आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से करना होगा।

आप अपनी गैस कंपनी की ऐप को डाउनलोड (download) करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। या फिर UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही सिलेंडर की बुकिंग अब Paytm, PhonePe, Amazon Pay जैसी पेमेंट ऐप्स पर भी की जा सकती है।

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी डिलीवर न हो, तो आप कई तरीकों से अपनी शिकायत (Complaint) दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट (website) पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक cx.indianoil.in पर जाकर ‘Feedback’ सेक्शन में अपनी बात लिख सकते हैं। वहीं HP Gas के ग्राहक myhpgas.in पर ‘Grievance Redressal’ का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा Bharat Gas के ग्राहक my.ebharatgas.com पर ‘Feedback/Complaint’ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

आप सरकारी ऐप UMANG के जरिए भी अपनी गैस कंपनी चुनकर डिलीवरी न होने की शिकायत कर सकते हैं। यहां आपको शिकायत का एक रेफरेंस नंबर भी मिलता है, जिससे आप शिकायत के स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते हैं। इन तमाम तरीकों के अलावा आप एक्स X या दूसरे सोशल मीडिया (Social media) प्लेटफॉर्म पर अपनी गैस कंपनी को टैग कर शिकायत को पोस्ट भी कर सकते हैं।

 593 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *