Ratlam: पुलिस को अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता

  
Last Updated:  अप्रैल 4, 2026 " 03:28 अपराह्न"

थाना नामली पुलिस को अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता

रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर विवेक कुमार, अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता ।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.03.26 को फरियादी मुकेश पिता भेरुलाल हाडा उम्र 45 साल निवासी ग्राम पंचेड द्वारा रिपोर्ट किया कि, मेरी कृषि भूमि नामली पंचेड रोड पर है मैंने करीब 20 बीघा जमीन पर अश्वगंधा बोया था अभी की फसल(अश्वगंधा)मैंने काटकर अपने खेत पर तिरपाल बिछाकर सुखने के लिये रखी थी।दिनांक 28.03.2026 की रात को मेरी नींद लग गई थी। जब मैं सुबह उठा और देखा तो मेरे खेत में सुखने के लिये रखा अश्वगंधा में से लगभग 02 क्विंटल अश्वगंधा चोरी हो गया मैंने चोरी हुई अश्वगंधा की पतारसी की लेकिन कोई पता नही चला । जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली पर अप क्र 104/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया और चोरी गये मश्रुका व अज्ञात फरार आरोपीगण की तलाश प्रारम्भ की गई जो दिनांक 31.03.2026 को आरोपी विशाल पिता भरतलाल बोडाना उम्र 19 साल निवासी बागरी मोहल्ला नई आबादी ग्राम पंचेड व विजय पिता पप्पुलाल बोडाना उम्र 21 साल निवासी नई आबादी ग्राम खोखरा थाना औ. क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया व आरोपी गण की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की गई जो आरोपीगण की निशादेही से प्रकरण में चोरी गया सम्पुर्ण मश्रुका करीबन 02 क्विंटल अश्वगंधा व घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो पीकअप वाहन क्र MP-06-GA-2133 कुल कीमत करीब 2,90000 रु. जप्त किया गया व आरोपीगणों को पुनः माननीय न्यायालय में न्यायिक अभि रक्षा हेतु पेश किया गया जो जेल निरुद्ध हैं। जबकि प्रकरण में सह अभियुक्त संजय पिता नाथु बागरी निवासी पंचेड थान नामली का फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।

नाम आरोपी-
01. विशाल पिता भरतलाल बोडाना उम्र 19 साल निवासी बागरी मोहल्ला नई आबादी ग्राम पंचेड
02. विजय पिता पप्पुलाल बोडाना उम्र 21 साल निवासी नई आबादी ग्राम खोखरा थाना औ. क्षेत्र जावरा

फरार आरोपी – संजय पिता नाथु बागरी निवासी पंचेड थाना नामली

जप्त मश्रुका – करीबन 02 क्विंटल चोरी गया मश्रुका व घटना मे प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा बोलेरो पीकअप वाहन क्र MP-06-GA-2133 कुल कीमत करीब 2,90000 रु.

सराहनीय भूमिका – निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, सउनि हीरालाल चंदन , प्र.आर.नारायणसिह जादौन ,दिलीप रावत ,नवीन पटेल ,मनीष यादव ,गोपाल खराडी, आर.माखन सिहं ,राघवेन्द्र जाट की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

 278 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *