Ratlam:जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

  
Last Updated:  अप्रैल 6, 2026 " 07:42 अपराह्न"

जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

 रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म महाकाल ट्रेडर्स ग्लोबस सिटी रतलाम पर कार्यवाही की गई थी, मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। फर्म के संचालक विक्रांत त्यागी मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश ब्रांडों के घी मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी मुज़फ़्फ़र नगर यूपी से 310 रुपए लीटर में खरीदना बताया गया था। मौके पर यूपी फ्रेश क्वालिटी पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं होना पाया गया। मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी, गाय का घी एवं अप फ्रेश क्वालिटी के कुल 9 नमूने संग्रहित किये जाकर एवं शेष खाद्य सामग्री लगभग 1600 लीटर घी जिसका अनुमानित मूल्य 630818 रुपए को जप्त किया गया था एवं सीलबंद किया था।

  खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार सभी नमूने अवमानक एवं फेल पाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

 220 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *