रतलाम/ मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए

  
Last Updated:  अप्रैल 25, 2026 " 10:05 अपराह्न"

Ratlam: मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म जय मां दूधेश्वरी एजेंसी मोहन नगर रतलाम पर कार्यवाही की गई।  मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था, जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।

फर्म के संचालक गोपाल व्यास ने बताया कि एफ डी गोल्ड घी के निर्माता फर्म कामधेनु फूड प्रोडक्ट विभडी ठाणे, श्रीमूल घी फर्म श्रीमूल प्राइवेट लिमि. बनासकांठा गुजरात, गौशत घी एवं श्रीमोती सागर काऊ घी के निर्माता मां अरबुडा फूड प्रोडक्ट अहमदाबाद का है। मौके से डी एफ गोल्ड देसी घी के तीन नमूने, श्रीमूल एगमार्क प्योर घी के दो नमूने एवं गोसत प्रीमियम गाय के घी का एक नमूना एवं श्रीं मोती सागर गाय का घी का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये । साथ ही शेष खाद्य सामग्री को जप्त कर सील बंद किया गया एवं फर्म के संचालक गोपाल व्यास की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। जिसकी कुल मात्रा 193 लीटर एवं मूल्य 83976 रुपए है।

शैलेश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी  घी कुल 07 नमूने के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

 252 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *