भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का रतलाम जिले का प्रवास कार्यक्रम

  
Last Updated:  मई 17, 2026 " 08:21 अपराह्न"

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का रतलाम जिले का प्रवास कार्यक्रम


रतलाम,17 मई (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पवन पाटीदार का दिनांक 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे।


प्रातः 10:00 बजे पवन पाटीदार आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विधायक चिंतामणि मालवीय के साथ स्वल्पाहार कर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आलोट से ताल पहुंचकर पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुख जनों से संवाद एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात जावरा विधायक के निवास पर भेंट कर जावरा स्थित सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। साथ ही मीसाबंदी स्वर्गीय श्री राजमल बरईया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके उपरांत नामली नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के पश्चात तय मार्ग से होते हुए शाम 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 05:50 बजे रंगोली गार्डन में हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवास के दौरान पवन पाटीदार वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी, कन्हैयालाल मौर्य एवं बजरंग पुरोहित के निवास पर भी आत्मीय भेंट करेंगे। पवन पाटीदार की अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, आशीष सोनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पवन पाटीदार , प्रदीप उपाध्याय, विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, श्रीमती मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित रतलाम जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

 125 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *