मंदसौर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा जप्त

  
Last Updated:  मई 27, 2026 " 04:05 अपराह्न"

Mandsaur: में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा जप्त

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और क्रेटा कार भी बरामद

मंदसौर, 27 मई(स्पष्ट खबर)। मंदसौर जिले में नारायणगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.10 लाख रुपये कीमत का 252 किलो डोडाचूरा, एक देसी पिस्टल और हुंडई क्रेटा कार जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंगलवार को थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में बरखेडा बिरपुरिया फटा के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पिपलिया मंडी की तरफ से आ रही क्रेटा कार MP 04 KR 1543 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने कार भगाई जो दीवार और पेड़ से टकरा गई।

गाड़ी से उतरकर भागते समय एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी: 1. राजूराम विश्नोई, 31 वर्ष, निवासी जालोर राजस्थान 2. सुरज विश्नोई, 19 वर्ष, निवासी सांचोर राजस्थान

बरामद सामान: 252 किलो डोडाचूरा, क्रेटा कार कीमत 15 लाख, देसी पिस्टल, दो मोबाइल, जियो डोंगल और फर्जी नंबर प्लेट। कुल मश्रूका 20.41 लाख रुपये का है।

आरोपियों पर NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट व BNS की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। डोडाचूरा के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में ASP तेर सिंह बघेल व SDOP कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में नारायणगढ़ थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 115 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *