रतलाम/ खनिज विभाग ने मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर मारा छापा, जेसीबी-डंपर जब्त.. video
Last Updated: जून 5, 2026 " 07:06 अपराह्न"
Ratlam : ग्राम ऊपरवाड़ा में मध्यरात्रि को अवैध मुरम उत्खनन पर छापा, जेसीबी-डंपर जब्त
रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिले में खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने गुरुवार शुक्रवार को मध्यरात्रि में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम ऊपरवाड़ा में शासकीय भूमि से अवैध रूप से खनिज मुरम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर को रंगे हाथों पकड़ा गया।
प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक के निर्देशन में खनि निरीक्षक शंकर कनेश एवं देवेन्द्र कुमार चिड़ार की संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि में दबिश देकर यह कार्रवाई की। मौके पर अवैध उत्खनन करते मिले वाहनों को तत्काल जब्त कर लिया गया।
जब्त की गई जेसीबी को पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा तथा डंपर को पुलिस थाना पिपलौदा की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर मध्यरात्रि में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।