रतलाम/ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मंगलसूत्र चोरी, ₹70 हजार का माल बरामद

  
Last Updated:  जून 10, 2026 " 06:03 अपराह्न"

साड़ी दुकान से झोला चुराने वाला आरोपी शिवपुर से गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली लीड

रतलाम(स्पष्ट खबर)। थाना माणकचौक पुलिस ने साड़ी दुकान से महिला का सोने का मंगलसूत्र चुराने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी गया 70 हजार कीमत का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

9 जून को सोना पति मुन्नालाल पग्गी निवासी पग्गीपाड़ा, बिलपांक अपनी मां और काकी के साथ आभूषण खरीदने रतलाम आई थी। टूटा हुआ मंगलसूत्र गठवाकर उसने झोले में रखा था। चौमुखी पुल के आगे रामगढ़ रोड स्थित साड़ी दुकान पर खरीदारी के दौरान अज्ञात व्यक्ति झोला लेकर फरार हो गया। झोले में 21 सोने के मोती और पेंडल युक्त मंगलसूत्र था।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 286/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी विवेक कुमार एवं सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीआई विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना पर संदिग्ध संजय पिता तेजराम गणावा, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुर, बिलपांक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी कबूल की। उसकी निशानदेही पर पूरा मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका:-
टीआई विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, सउनि आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, विजय झोड़िया, आरक्षक हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, मनोहर सिंह, महेश मईड़ा एवं सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 193 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *