रतलाम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, लाइनमैन निलंबित, दो श्रमिक बर्खास्त

  
Last Updated:  जून 26, 2026 " 04:47 अपराह्न"

Ratlam: मोहर्रम जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत

रतलाम(स्पष्ट खबर)। विकासखंड पिपलौदा के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल मोहर्रम पर एहतियातन हाईटेंशन लाइन का पावर कट कर दिया जाता था। इस बार बिजली कंपनी की ओर से कोई सतर्कता नहीं बरती गई, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाया। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने तत्काल प्रभाव से लाइनमैन घनश्याम गिर को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जावरा रहेगा। वहीं श्रमिक समरथ मकवाना और गोबीलाल को कार्य में घोर लापरवाही के चलते सेवा से पृथक कर दिया गया।

घायलों से मिलीं कलेक्टर


सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और एसडीएम तरुण जैन मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार तीन गंभीर घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं। अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है।

 102 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *