अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद

  
Last Updated:  जुलाई 2, 2026 " 06:07 अपराह्न"

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में शासन-प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

अब तक 7 गिरफ्तार, 80 लाख बरामद
ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर 8 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा तथा करुणेश पांडेय को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से कुल 80 लाख रुपए बरामद हुए हैं। अविनाश शुक्ला से 20 लाख, रामशंकर यादव से 20 लाख, करुणेश पाण्डेय से 18 लाख, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख, लवकुश मिश्रा से 14.32 लाख, रामशंकर मिश्रा से 7 लाख और मनीष यादव से 2 लाख रुपए मिले हैं।

बुलडोजर एक्शन शुरू
अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के सहादतगंज स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। टीम ने सर्वे कर घरवालों से पूछताछ की। अब नोटिस देने की तैयारी है। अनुकल्प मिश्रा द्वारा कौशलपुरी में हाल ही में खरीदे गए मकान की भी जांच शुरू हो गई है।

गैंगस्टर एक्ट की तैयारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में मिले साक्ष्य गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए पर्याप्त हैं। इस पर विधिक राय ली जा रही है।

घरों में ताबड़तोड़ छापेमारी
1 फगौली ठकुरान: रामजन्मभूमि व रुदौली थाने की पुलिस ने लवकुश मिश्रा के घर पर छापा मारा। दादी गिरिजा देवी से पूछताछ की। भूसे के ढेर को लाठी से खोदकर तलाशी ली गई। पहले यहां उपले के ढेर से रुपये बरामद हुए थे।
2 जयराजपुर: 25 पुलिसकर्मियों की टीम दो गाड़ियों में भरकर करुणेश पांडेय के पैतृक घर पहुंची। 2 घंटे तक तलाशी ली गई।
3 बसावां: इनयातनगर के बसावां गांव में अनुकल्प मिश्रा के पैतृक आवास पर चप्पे-चप्पे की तलाशी हुई।

ऐसे खुला मामला
यह प्रकरण जून के पहले सप्ताह से चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने पहले अपने स्तर पर जांच की। पुलिस के साथ छापेमारी कर नगद बरामदगी की। मामला खुलने पर राज्य सरकार से SIT जांच की सिफारिश की गई। SIT ने एक सप्ताह तक जांच के बाद चोरी के पुख्ता साक्ष्य पाए, जिसके बाद FIR दर्ज हुई।

 119 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *