रतलाम/खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के आरोपी को खारवा चौकी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2026 " 01:11 अपराह्न"

Ratlam: खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के आरोपी को खारवा चौकी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा


रतलाम। खाचरोद जेल से 25 दिसंबर 2025 को फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में से एक 5000 रुपये के इनामी आरोपी को ताल थाना क्षेत्र की खारवा चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा जारी की गई थी।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले भर में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। एसडीओपी आलोट श्रीमति पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में दिनांक 11.07.2026 को खारवा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गोपाल कीर दौलतगंज के पास मंडावल रोड पर घूम रहा है और उसके पास हथियार है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल पिता बापूलाल कीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मालाखेड़ी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना ताल पर अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलवार जप्त की गई।

पॉक्सो सहित कई धाराओं में था बंद
गोपाल खाचरोद जेल में अपराध क्रमांक 291/2024 के तहत धारा 363, 323, 294, 506, 336ए, 376(2) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन था।

पुलिस टीम
इस कार्यवाही में निरी. स्वराज डाबी, प्र.आर. 116 निकोलस लकड़ा, आर. 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर. 1184 निलेश शर्मा, आर. 445 निलेश सक्सेना एवं आर. 1038 हरिशंकर का विशेष योगदान रहा।

 45 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *