जावरा-पिपलौदा में खेल स्टेडियम निर्माण की तैयारी, भूमि आवंटन के बाद शुरू होगा काम

  
Last Updated:  जुलाई 22, 2026 " 01:56 अपराह्न"

Ratlam :शांतिवन और परिजन विश्राम शेड के लिए 66 स्थानों पर स्वीकृति, औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति की व्यवस्था

रतलाम/जावरा(स्पष्ट खबर)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में खेल और विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं हुई हैं। विधानसभा में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में प्रदेश सरकार ने जावरा और पिपलौदा में खेल स्टेडियम निर्माण, शांतिवन निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति को लेकर जानकारी दी।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर बताया कि जावरा नगर में आउटडोर और इंडोर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। इस घोषणा पर स्वीकृति देने की प्रक्रिया जारी है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इसी प्रकार पिपलौदा में भी 10 एकड़ भूमि आवंटित होने के बाद वहां खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया की जाएगी। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र में जल उपलब्धता पर काम
विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र, जावरा में जल उपलब्धता के लिए कार्यवाही की जा रही है। औद्योगिक परिसर में आंतरिक पाइपलाइन, सम्पवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निवेशकों को अस्थाई जल प्रदाय के लिए भी अनुमति दी जा रही है।

66 स्थानों पर शांतिवन और विश्राम शेड स्वीकृत
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि विगत पांच वर्षों में जावरा और पिपलौदा विकासखण्ड के 66 स्थानों पर शांतिवन और परिजन विश्राम शेड के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 34 स्थानों पर स्वीकृति विधायक निधि से दी गई है।

रतलाम में 791 सहकारी संस्थाएं पंजीकृत
सहकारिता मंत्री ने रतलाम जिले की सहकारी संस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 791 विभिन्न सहकारी संस्थाएं पंजीकृत हैं। इनमें 410 संस्थाएं कार्यशील हैं जबकि 381 निष्क्रिय हैं। जिले में 116 कृषि सहकारी समितियां हैं जिनके 1 लाख 16 हजार सदस्य हैं। वहीं 75 गृह निर्माण सहकारी समितियों में 4994 सदस्य हैं। पिछले दस वर्षों में कृषि साख सहकारी संस्थाओं के खिलाफ 78 और गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के खिलाफ 96 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 114 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *