रतलाम/ ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित, सरपंच एवं उपसरपंच कारण बताओ सूचना पत्र जारी..
Last Updated: अगस्त 10, 2026 " 08:09 अपराह्न"
Ratlam:ग्राम पंचायत भदवासा के सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
रतलाम,10 अगस्त (स्पष्ट खबर। सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने ग्राम पंचायत भदवासा के सचिव कोमलसिंह पंवार को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत में प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान विभिन्न भुगतान एवं बिलों से संबंधित अनियमितताएं प्रथम दृष्टया सही पाई गईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ग्राम पंचायत भदवासा की सरपंच श्रीमती अनीता मकवाना एवं उपसरपंच रमेश मालवीय को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। दोनों से निर्धारित समयावधि में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Ad
वहीं, ग्राम पंचायत सचिव कोमलसिंह पंवार द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किए जाने पर वह समाधानकारक नहीं पाया गया। इसके फलस्वरूप सीईओ जिला पंचायत द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं, शासकीय राशि के दुरुपयोग तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।