रतलाम/बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

  
Last Updated:  अगस्त 31, 2026 " 02:48 अपराह्न"

Ratlam:साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में खेल अधिकारी, आबकारी अधिकारी एवं पेंशन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की परफॉर्मेंस में सुधार लाएं तथा शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की शिकायत निराकरण में परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगी, उनकी प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 बजे से विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम एवं तहसीलदार भी शामिल होंगे तथा उनके स्तर पर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी।

राशन के उठाव एवं वितरण की जानकारी हर माह प्रस्तुत करने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह आवंटित राशन का समय पर उठाव एवं पात्र हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित किया जाए। राशन के उठाव एवं वितरण की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक माह एक स्लाइड तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिसमें राशन का कुल उठाव एवं वितरण की मात्रा स्पष्ट रूप से दर्शाई जाए।

उन्होंने कहा कि राशन के उठाव की जानकारी प्रत्येक माह नियमित रूप से प्रेषित की जाए। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था सुचारू रहे तथा हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 98 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *