रतलाम/नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

  
Last Updated:  सितम्बर 7, 2026 " 06:15 अपराह्न"

Ratlam : नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम(स्पष्ट खबर)। नापतौल विभाग ने रतलाम शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने निर्माता द्वारा घोषित मूल्य से अधिक कीमत पर सिगरेट पैकेट बेचने वाले 6 दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम, 2011 के नियम 18/32 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए। साथ ही दो दुकानों पर असत्यापित एवं अस्टांपित इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण पाए जाने पर उन्हें जब्त कर दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम- 2009 की धारा 24/33 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

 149 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *