रतलाम/कलेक्टर के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें

  
Last Updated:  सितम्बर 8, 2026 " 04:50 अपराह्न"

Ratlam:फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है।

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नागरिकों एवं जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि उक्त नंबर अथवा किसी अन्य अनधिकृत नंबर से कलेक्टर के नाम, फोटो अथवा पद का उपयोग करते हुए कोई संदेश प्राप्त होता है तो उस पर विश्वास नहीं करें। ऐसे संदेशों के माध्यम से पैसों की मांग अथवा अन्य प्रकार की धोखाधड़ी किए जाने की आशंका हो सकती है।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्पष्ट किया है कि +639615402077 नंबर उनका अधिकृत नंबर नहीं है। इस नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश, कॉल अथवा पैसों की मांग पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दें और न ही किसी बैंक खाते, यूपीआई अथवा अन्य माध्यम से राशि का भुगतान करें।

कलेक्टर ने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और फोटो का उपयोग कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा राशि साझा नहीं करें।#collector #ratlam

 63 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *