Ratlam:तिरपाल काटकर लहसुन-सरसों की चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार — ₹8.59 लाख का मश्रुका जप्त
चोरी की मोटरसाइकिलों से हाईवे पर करते थे रेकी, स्पीड ब्रेकर एवं घाटी में धीमे होते ट्रकों को बनाते थे निशाना
रतलाम(स्पष्ट खबर)।रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए है। इसी क्रम में थाना नामली पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों से तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली शराब, देशी पिस्टलनुमा कट्टा मय 02 जिंदा राउंड, चोरी किए गए 14 कट्टे लहसुन, 13 कट्टे सरसों तथा बिना नंबर की 04 मोटरसाइकिलें जप्त की गई हैं। जप्त मश्रुका की कुल कीमत लगभग ₹8,59,000/- है।
पुलिस कार्यवाही का विवरण– हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पान्द्रो एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय सारवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमित कोरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण, तकनीकी सहायता, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के आधार पर लगातार पतारसी की गई।
दिनांक 16.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति धर्मेन्द्र बापू के खेत पर बने मकान के पीछे रुके हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके से अमन कंजर, राहुल कंजर एवं निखिल कंजर को पकड़ा गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अनीश कंजर, चिंटू कंजर एवं अमित कंजर खेतों की ओर भाग गए। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिलें एवं प्लास्टिक की केनों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली शराब जप्त की गई। तलाशी के दौरान आरोपी अमन सिसोदिया के पास से कमर में छिपाकर रखा हुआ 32 बोर का पिस्टलनुमा देशी कट्टा, मैग्जीन सहित 02 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इस संबंध में थाना नामली पर अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम एवं धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ में सामने आई ट्रक चोरी की वारदातें–
आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने करीब 20–25 दिन पूर्व एक ट्रक से तिरपाल काटकर 14 कट्टे लहसुन तथा करीब 04 दिन पूर्व एक अन्य ट्रक से तिरपाल काटकर 13 कट्टे सरसों चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई उक्त कृषि उपज बरामद कर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
वारदात का तरीका– पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात का तरीका भी बताया गया। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन लोग सवार होकर अलग-अलग स्थानों पर हाईवे की रेकी करते थे।
हाईवे पर निकलने वाले तिरपाल से ढके ट्रकों को चिन्हित कर उनकी निगरानी की जाती थी। विशेष रूप से स्पीड ब्रेकर एवं घाटी जैसे स्थानों पर धीमे होने वाले ट्रकों को टारगेट किया जाता था। ट्रक के धीमे होते ही मोटरसाइकिल पर बीच में बैठा आरोपी रस्सी की मदद से ट्रक के ऊपर चढ़ जाता था और तिरपाल काटकर उसमें भरी कृषि उपज को हाईवे के किनारे नीचे गिरा देता था। पीछे चल रहे अन्य साथी मोटरसाइकिल से उक्त सामान को समेटकर ले जाते थे।
चोरी की गई कृषि उपज को हाईवे से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने मकान में छिपाकर रखा जाता था तथा आवश्यकता के अनुसार वहां से निकालकर ले जाया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी–
1. अमन पिता दीपू सिसोदिया, जाति कंजर, उम्र 22 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
2. राहुल पिता गोरिया हाड़ा, जाति कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
3. निखिल पिता बबलू हाड़ा, जाति कंजर, उम्र 23 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
4. सोनू पिता राजेन्द्र सिसोदिया, जाति राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेवासा, जिला रतलाम।
फरार आरोपी–
1. अनीश पिता बबलू हाड़ा, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
2. चिंटू पिता राजू हाड़ा, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
3. अमित पिता मुकेश हाड़ा, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
4. अभिषेक पिता संजय सिसोदिया, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
5. आशीष पिता गोपाल चौहान, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
6. राजकुमार पिता जगदीश राणावत, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।
7. धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया निवासी मेवासा थाना नामली
जिला रतलाम
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जप्त मश्रुका–
कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली शराब — 30 लीटर, कीमत करीब ₹4,000/-
देशी पिस्टलनुमा कट्टा मय 02 जिंदा राउंड — कीमत करीब ₹40,000/-
चोरी किए गए 14 कट्टे लहसुन — कीमत करीब ₹1,05,000/-
चोरी किए गए 13 कट्टे सरसों — कीमत करीब ₹4,30,000/-
बिना नंबर की 04 मोटरसाइकिलें — कीमत करीब ₹2,80,000/-
कुल जप्त मश्रुका — लगभग ₹8,59,000/-
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका– उक्त कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक अमित कोरी, थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक दीपक मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, उनि. रघुवीर जोशी उनि. के.के. पटेल; सउनि. जुगलकिशोर रावत; सउनि. राजेन्द्र जगताप; प्र.आर. दिलीप रावत; प्र.आर. गोपाल बारुपाल; प्र.आर. कांतिलाल ओहरिया; प्र.आर. जितेन्द्रसिंह गोड़; प्र.आर. मुकेश गणावा; प्र.आर. राधु किराड़े; प्र.आर. गोपाल खराड़ी; प्र आर धर्मेंद्र मईडा, आर. माखनसिंह; आर. फकीरचंद; आर. कुनाल रावत; आर. ललित वर्मा; आर. अविनाश यादव, प्र.आर. राहुल उपाध्याय एवं आर. नारायणसिंह पंवार म.आर. सोनिया सायबर सेल से आरक्षक तुषार सिसोदिया सहित थाना नामली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
28 total views















