रतलाम/किसानों को नियमित और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कलेक्टर को लिखा पत्र

  
Last Updated:  अक्टूबर 23, 2026 " 04:16 अपराह्न"


Ratlam :कृषि कार्यों के दौरान बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से किसान परेशान, शीघ्र निराकरण की मांग

रतलाम/सैलाना, 23 अक्टूबर(सुनील सिंह परिहार))। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने किसानों को कृषि कार्यों के लिए नियमित, पर्याप्त और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कलेक्टर जिला रतलाम को पत्र लिखा है।

विधायक डोडियार ने पत्र में अवगत कराया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के लिए दी जा रही बिजली आपूर्ति अनियमित है। बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज के कारण किसानों को सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज की समस्या और मौसम की अनिश्चितता जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में बिजली की अनियमितता उनकी समस्याओं को और बढ़ा रही है।

विधायक ने कलेक्टर से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, पर्याप्त वोल्टेज तथा विश्वसनीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराने का भी आग्रह किया है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

विधायक डोडियार ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान और उन्हें कृषि के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बिजली आपूर्ति में सुधार से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

 58 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *