मुख्यमंत्री कल अफसरों से करेंगे वन-टू-वन, बताएंगे एक साल का रोडमैप
भोपाल, 02 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)।मुख्यमंत्री कमलनाथ नए साल में अफसरों के साथ 3 जनवरी को पहली मुलाकात करने जा रहे है। मंत्रालय में शाम 6 बजे से होने वाली बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों से वन-टू-वन करेंगे। साल के शुरूआत में होने जा रही बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को साल भर के विकास कार्यों का रोडमैप बताएंगे।
बैठक में सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं विभागाध्यक्षों को साल भर की रोडमैप बताना होगा। मंत्रालयीन सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने अफसरों को टास्क दिया था। उपलब्धि हासिल नहीं करने वाले अफसरों को बैठक में स्पष्टीकरण भी देना पड़ सकता है।
3,070 total views
