न प धामनोद ने जैविक खाद विक्रय प्रारंभ किया,

  
Last Updated:  जनवरी 15, 2020 " 02:54 अपराह्न"


₹5 में 5 किलों जैविक खाद

 रतलाम/धामनोद,15 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद व्दारा स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत अपने कंपोस्ट यूनिट पर प्राकृतिक तरीके से निर्मित जैविक खाद का विक्रय केंद्र स्थानीय बस स्टैंड पर प्रारंभ कर जैविक खाद को 25 किलो के पैक में विक्रय आरंभ किया है

रतलाम, 15 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद व्दारा स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत अपने कंपोस्ट यूनिट पर प्राकृतिक तरीके से निर्मित जैविक खाद का विक्रय केंद्र स्थानीय बस स्टैंड पर प्रारंभ कर जैविक खाद को 25 किलो के पैक में विक्रय आरंभ किया है, 25किलों बैग का मुल्य 125 रुपए तय किया है।
जैविक खाद विक्रय केंद्र पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा व उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव द्वारा रासायनिक खाद के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा शुद्ध प्राकृतिक रूप से तैयार जैविक खाद खेतों में अपनाने का आह्वान किया गया तथा बताया गया कि इसके उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में भी जैविक खाद ही उपयोगी है
उक्त अवसर पर केंद्र पर जैविक खाद को क्रय करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया, जहां
जगदीश पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, श्रीमती चंद्रकला व्यास, प्रकाश कटारिया,ब्रदिलाल सिसोदिया, शांतिलाल परमार, रमेश शर्मा, कांतिलाल धाड़वी, देवीलाल टेलर, गोपाल सोनी, चन्द्रभानु चौधरी आदि किसान एंव नागरिक उपस्थित थे

 5,466 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *