कोरोना: मध्य प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी बंद करने के आदेश

  
Last Updated:  मार्च 14, 2020 " 01:18 अपराह्न"

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना के चलते मध्य प्रदेश में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कमिश्नर नरेश पाल कुमार के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए हैं। दिनांक 14 मार्च 2020 को जारी आदेश में लिखा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य के समस्त आंगनवाड़ी केंद्र तथा मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को 31 मार्च 2020 तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद रखा जावे। 
वर्तमान में शालाओं का संचालन स्थगित होने के कारण सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में नाश्ता एवं भोजन प्रदाय प्रभावित होने से आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भी आंगनवाड़ी के अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 
आंगन कार्यक्रम ‘डे केयर सेंटर’ का क्रियान्वयन आगामी आदेश तक स्थगित रखा जावे। पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों में जन सहभागिता समिति रखी जाए तथा पखवाड़ा की शेष गतिविधियों का यथावत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

 2,800 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *