कोरोना वाला बाबा’ गिरफ्तार, 11 रुपये में तावीज़ देकर कर रहा था ईलाज

  
Last Updated:  मार्च 15, 2020 " 03:43 पूर्वाह्न"

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच अंधविश्वास का धंधा करने वाले भी अपनी दुकान चमकाने लगे हैं। लखनऊ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स 11 रुपये में तावीज़ देकर कोरोना वायरस का ईलाज कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स ने जगह-जगह प्रचार के लिए पोस्टर्स भी लगावाए थे। पोस्टर्स में आरोपी ने अपने पते के साथ लिखा था, “कोरोना से बचने के लिए सिद्ध किया हुआ ताबीज यहां मिलता है।”

पुलिस ने इसकी जानकारी मिलते ही कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स अंधविश्वास की दुकान चला रहा है और लोगों को तावीज देकर कोरोना से बचाने का दावा कर रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान बंद करा दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन (टीका) नहीं है और यह देश-दुनिया में फैलता जा रहा है, इसीलिए लोगों में इसका काफी डर है।

 961 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *