थप्पड़ वाली कलेक्टर सहित 4 IAS अधिकारियों को हटाया

  
Last Updated:  मार्च 24, 2020 " 03:53 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया है।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा श्री सभाजीत यादव को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उप सचिव, वित्त श्री नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर, जिला राजगढ़ और राजगढ़ की वर्तमान कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा को आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

क्या राजगढ़ मामले की जांच कराएगी शिवराज सरकार 

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को उपसर्ग बनाकर लूप लाइन में लगा दिया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शिवराज सिंह चौहान ने खुद राजगढ़ जाकर निधि निवेदिता के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। अब जबकि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं, क्या वह अपने आवेदन पर कार्रवाई के लिए आदेश जारी करेंगे।

 1,853 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *