कोरोना अपडेट बुलेटिन – भोपाल में आज कोरोना संक्रमण के 31 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए-

  
Last Updated:  अप्रैल 25, 2020 " 06:49 अपराह्न"

भोपाल: 25 अप्रैल 2020/ मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 31 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 31 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया जा गया है।

       आज 450 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है इनमें से आज 31 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है । शेष सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी तक भोपाल में कुल 377 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

    भोपाल के अभी तक 112 व्यक्ति एम्स,चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है ।

    अभी तक कोरोना संक्रमित 9 व्यक्तियों की  मृत्यु हो चुकी है।

 1,714 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *