धामनोद शराब दुकान पर बवाल : शराब खरीदने पहुंचे व्यक्ति से मारपीट गुस्साए लोगों ने किया पथराव-

  
Last Updated:  मई 31, 2020 " 06:27 अपराह्न"

गुस्साए लोगों ने ठेकेदार की बोलेरो वाहन के कांच फोड़े-

रतलाम/धामनोद:31मई 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम जिले के धामनोद नगर में देशी शराब दुकान पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने ग्राहक से की मारपीट गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों की बोलेरो गाड़ी के कांच तोड़े, सुचना मिलने पर तुरंत मोके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी, दोनों पक्षों के नाम जद एवं अन्य सहित एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है|
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 5:00 बजे के आस पास धामनोद नगर के आबादी क्षेत्र बाबारामदेव मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 12 में स्थित देशी शराब की लाइसेंसी दुकान पर धामनोद निवासी कैलाश पिता हेमाजी भाभर शराब खरीदने पहुचा था जहाँ इनका शराब दुकान के सेल्समैन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस बीच शराब ठेकेदार के अन्य कर्मचारी भी वाहन लेकर पहुंचे जिन होने शराब खरीदने आये व्यक्ति को लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिससे उक्त व्यक्ति के सिर पर चोट आने से लहू लुहान हो गया, जिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें शराब ठेकेदार के कर्मचारियों का बोलेरो गाड़ी के कांच टूट गए और शराब ठेकेदार के कर्मचारीयों ने दुकान के अंदर घूस कर दरवाजा लगकर अपने आपको बचाया पुलिस चौकी धामनोद पर सूचना मिलने पर दल बल के साथ मोके पर पहुँचे चौकी प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी ने स्थिति को संभाला अन्यथा यहाँ विवाद बड़ा रूप ले लेता|

क्या रंगदारी के लिए बुलाया था सेल्समैन ने अपने साथियों को जिन्होंने आते ही मारपीट करदी-

हमारे द्वारा मोके पर जाकर घटनाकर्म की जानकारी ली गई जिसमें यहाँ उपस्थित सेल्समैन ने बताया की उक्त व्यक्ति नशे में गाली बक कर विवाद कर रहां था तो मैंने अपनी कंपनी में फोन लगाया जहाँ से कुछ लोग आये थे,
अब गौर करने वाली बात है की छोटे से छोटे विवाद कहाँ सुनीं होने पर भी शराब दुकान के सेल्समैन पुलिस को बुला लेते हैं
लेकिन इस बार सेल्समैन ने न 100 डायल पर फोन किया न स्थानीय पुलिस चौकी को सुचना दी और सीधे फोन पर सैलाना में अपने साथियों को खबर की और इन लोगों ने भी आते ही लाठी डंडे से मार पिट शुरू कर दी जिससे इंगित होता है की आबादी क्षेत्र में खुलेआम मारपीट कर शराब ठेकेदार के व्यक्ति नगर में इनका वर्चस्व जमाने के लिए नागरिकों में खोफ पैदा कर की मंशा लेकर ही आये थे
लेकिन अन्य लोगों के गुस्से का शिकार बन गयें वह तो गनीमत रहीं की सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी पुलिस मोके पर पहुंची जिस से किसीको अधिक हानि नहीं पहुंची, हालांकि सेल्समैन ने पुलिस को बताया है की अन्य कर्मचारी यहाँ दुकान से कैश कलेक्शन को आये थे|

मोके पर पहुँच कर पुलिस ने शराब ठेकेदार का वाहन सडक से हटाया गया, इसी वाहन पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया था

आये दिन क्यों बन रही हैं शराब दुकान पर विवाद की स्थिति , सुरा प्रेमी असंतुष्ट क्यों ?

मिली जानकारी अनुसार धामनोद देशी शराब की लाइसेंसी दुकान पर मिलने वाली शराब बोतलों में सेल्समैन द्वारा पानी मिला कर बेचने के अलावा शराब बोतल की नाल काटी जा रही हैं (बोतल खाली दी जा रही) तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम भी वसुलने का आरोप सेल्समैन पर सुरा प्रेमीयों द्वारा गाया जाता है|

मोके पर पहुंचीं पुलिस ने कैलाश एवं शराब ठेकेदार के व्यक्तियों को सैलाना थाने पर ले जाया गया जहाँ पर दोनों ओर से एक दुसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं कैलाश पिता हेमाजी भाभर ने दुकान के सेल्समैन अतुल रामप्रसाद समेत 5 साथियों के विरुद्ध एफआईआर लिखवाई है वहीं
शराब दुकान के सेल्समैन ने कैलाश समेत 5 अन्य लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है|

 6,207 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *