ग्वालियर: इमरान और राशिद ने दरगाह के पास 10वीं की छात्रा का रेप किया: गिरफ्तार

  
Last Updated:  जून 13, 2020 " 10:00 पूर्वाह्न"

ग्वालियर: पुलिस थाना ग्वालियर में इमरान खान और राशिद खान के खिलाफ 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं उनके मोबाइल भी जप्त कर लिए गए हैं। आरोपी के दोनों ने मिलकर 16 साल की लड़की का अपहरण किया और फिर दरगाह के पास ले जाकर गैंग रेप किया। इस घटना की वीडियो भी बनाई। गैंगरेप के कारण लड़की घायल हो गई थी।

ग्वालियर थाना क्षेत्र के ख्वाजा नगर निवासी सोलह वर्षीय छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर थी कि तभी पास ही रहने वाले इमरान और राशिद खान खड़े थे। छात्रा उनके पास से गुजरी तो इमरान ने उसका मुंह दबा लिया और राशिद गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचा और जबरन उसे गाड़ी पर बिठाकर ख्वाजा खानून की दरगाह के पास ले गए और उसके साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा आरोपियों के सामने रोती और गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और उसकी मारपीट कर वीडियो बनाया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों की मारपीट से छात्रा घायल हो गई और किसी तरह घर पहुंचकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। मामले का पता चलते ही परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल जप्त कर लिए हैं।

 1,806 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *