भोपाल के बाद कटनी में 7 दिनों का टोटल लॉक डाउन

  
Last Updated:  जुलाई 26, 2020 " 06:25 अपराह्न"

कटनी: मध्यप्रदेश में जबलपुर संभाग के कटनी जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। जिसको लेकर शासन प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। जिसके चलते कटनी में 7 दिनों का टोटल लॉक डाउन लगाया गया हैं। 

राजधानी भोपाल सहेत कई जिलों में दोबारा लॉक डाउन लगाया गया हैं। और अब खबर कटनी में 7 दिनों का टोटल लॉक डाउन लगाया गया हैं।जिसके आदेश कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जारी कर दिए हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब प्रदेश एक बार फिर लॉक डाउन की और बढ़ गया हैं। 
कटनी शहर में कुल 10 छात्रावासो को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। आवश्यक सुविधाओं से युक्त इन कोविड केयर सेंटरो में कुल 518 बेड की क्षमता उपलब्ध हैं। जिले में संक्रमित व्यक्तियों की बढ रही संख्या के मद्देनजर सभी कोविड केयर सेंटरो को क्रियाशील और तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने दिये है। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के प्रभारी अधिकारियों और वार्डन तथा ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 5,048 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *