मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियां प्रदेश के बेरोजगारों को मिलेंगी: सीएम शिवराज सिंह ने दोहराया

  
Last Updated:  अगस्त 18, 2020 " 01:32 अपराह्न"

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर दोहराया आएगी मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियां मध्य प्रदेश के युवाओं को ही मिलेंगी। इसके लिए हम कानूनी प्रावधान करने जा रहे हैं। यह बयान उन्होंने एक स्पेशल वीडियो जारी करके दिया। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कानून बनाया जा रहा है। सीएम ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश के संसाधन केवल मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे। अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल में जेल प्रहरी भर्ती का विज्ञापन भी ऑल इंडिया लेवल पर निकाला गया था। इसे लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं ने काफी विरोध भी किया था। 

सरकारी नौकरियों के लिए अभियान चलाएंगे: सीएम शिवराज सिंह

इससे पहले 15 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ”सरकारी भर्तियों के लिए अभियान चलाया जाएगा, साथ ही निजी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थियों को 10 वीं एवं 12 वीं की अंकसूची के आधार पर नियोजित किया जाएगा। 

 1,851 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *