धामनोद ब्रेकिंग: गंगायता नाला उफान पर, नाला क्षेत्र जल मगन जवाबदार बेपरवाह-
Last Updated: अगस्त 30, 2020 " 08:20 पूर्वाह्न"
रतलाम/धामनोद:30 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| प्रदेश के अधिकांश जिले के साथ ही रतलाम जिले में भी गत रात्रि से भारी बारिश का दौर चल रहा है, शासन ने भारि बारिश के अलर्ट को लेकर संबंधित अधिकारीयों को बारिश बाड़ से जनधन हानि ना हो इस को लेकर आदेशित किया है लेकिन अभी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही की जा रहीं हैं|
मध्य रात्रि से धामनोद का गंगायता नाला उफान पर-
धामनोद: गाधीं चौक पर लगा नाका
रतलाम- बांसवाड़ा मार्ग धामनोद के आंतरिक मार्ग से गुजर ने वाला गंगायता नाला उफान पर होने से पूर का पानी मध्य रात्रि से पुलिया के उपर बह रहा है,
पुलिया पर आवागमन को रोकने के लिए नगर परिषद द्वारा लगाये गये नाके लावारिस हालत में खड़े है नाकेबंदी गिराने वाले संबंधित नदारद है, वहीं पूर का पानी नाले के पास स्थित हाकर्सझोन के अलावा आस पास स्थित गुमटीयों में घूस गया है, गाधीं चौक स्थित प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल जल मगन हैं |
कालिका माता मंदिर क्षेत्र की पुलिया पर पूर का पानी आने के साथ ही चौराहा जल मगन है
सनद रहे की कालिका माता मंदिर के सामने नगर के आंतरिक मार्ग की पुलिया निर्माण के दौरान आरोप लगे थे कि उस समय के तत्कालिक पूर्व विधायक मथुरा लाल डामर के हस्तक्षेप के कारण यहाँ पुलिया की उचाई कम की थी|
भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग दीनदयाल नगर का संपर्क नगर से बाधित हो गया है यहा नाला उफान पर है|
खबर लिखें जाने तक बाड़ गस्त चिन्ह हित स्थलों पर सुरक्षा सावधानी के कोई इंतजाम नहीं थे|