Ratlam: अवैध उर्वरक भण्डारण के मामले में एफ आई आर दर्ज
अवैध उर्वरक भण्डारण के मामले में एफ आई आर दर्ज रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले के बाजना क्षेत्र मे प्रशासनिक टीम द्वारा 16 दिसंबर को ग्राम भिलडी में 41 बेग अवैध उर्वरक भण्डारण घर से जप्त किए गए। कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक द्वारा प्रकरण में एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही की गई है। प्रकरण में अभियुक्त दिनेश पिता प्रभु चरपोटा, सुरेश अग्रवाल एवं सोहन पिता राजु झोडिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पुलिस थाना शिवगढ में दर्ज किया गया है। और पढ़े
594 total views



